Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Bermo : पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही. बुधवार को हड़ताल के दौरान गोमिया प्रखंड फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की बैठक गोमिया प्रखंड कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र रजक ने बताया कि एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश कमिटी के आह्वान पर गोमिया प्रखंड अंतर्गत जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही. कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गई है. उन्होंने कहा कि पूर्व में खाद निगम द्वारा लाल और पीला कार्डधारकों के बीच अनाज वितरण पर लागू एक रुपये प्रति किलो की दर से कमीशन मिलता था. लेकिन जनवरी 2023 से केंद्र सरकार ने बिना कमीशन अनाज वितरण करने का निर्देश दिया है. जन वितरण विक्रेताओं को अब तक कोई मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है. संघ के सचिव रामलखन प्रसाद ने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कार्डधारियों के बीच हर माह वितरण किए गए अनाज का एक वर्ष से विभाग द्वारा अब तक कमीशन भुगतान नहीं किया गया है. कहा कि कमीशन सहित अन्य बिंदुओं पर गंभीरता पर विचार नहीं किया गया तो संघ इससे भी उग्र आंदोलन करने पर विवश होगा. मौके पर मुरली रविदास, भीमसेन पासवान, बद्री पासवान, चिड़न रविदास एनुल अंसारी, राजू रविदास, रंजीत कुमार, प्रकाश गंझू, केदारनाथ, राजेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर, सुनीता देवी, प्रकाश जायसवाल,निर्मला देवी, विकास डे, सन्नी सिंह, राजकुमार, अतुलचंद, जयनारायण गोप, प्रदीप कुमार, विनोद रविदास,शशिकांत, टेकोचंद्र महतो, श्याम नारायण राम, शरण रविदास, किशुन महतो, शबनम आरा, सुमन, रामचंद्र हांसदा, सुरेश महतो, निजाम, पूनम देवी, तारा देवी, शारदा देवी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-health-check-up-camp-organized-at-tangtona-high-school/">यह

भी पढ़ें : कसमार : टांगटोना हाई स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही