Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : होली व शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Phusro : होली व शब-ए-बारात को लेकर बेरमो थाना में गुरुवार को सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पर्व-त्योहारों को सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. मौके पर फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, बीडीओ व सीओ ने उपस्थित लोगों से होली व शब-ए-बारात शांतिपूर्वक मनाने की अपील की. बेरमो थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि होली के मौके पर रंग में भंग करने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखी है. क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग हमेशा जारी रहेगी ताकि उपद्रवियों पर हमारी नजर रहेगी. साथ ही तेज गति से बाइक चलाने वाले युवकों को भी छोड़ा नहीं जाएगा. उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया. क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने की बात कही. मौके पर श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय व महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह व देवीदास, युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष आर उनेश सहित श्रीकांत मिश्रा, आशुतोष कुमार सिंह, परवेज अख्तर, दिलीप गोयल, भरत वर्मा, जगन्नाथ राम, विजय सिंह,रहीस खान, मोहम्मद कलाम खान, जसीम रजा, आनंद राम, अशोक अग्रवाल, मंचू सिंह, पंकज पांडेय, गणेश मल्लाह ,राधा देवी,रमेश स्वर्णकार,जितेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए. यह">https://lagatar.in/bokaro-10-years-rigorous-imprisonment-for-the-culprit-of-smuggling-ganja/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : गांजा तस्करी के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही