Search

 
 
 

बेरमो : नियोजन की मांग लेकर लोगों ने किया सड़क जाम

 
Bermo : मृतक के आश्रित को नियोजन की मांग को लेकर 9 मार्च को ललपनिया बैंक मोड़ स्थित सरना महाविद्यालय के पास परिजन, ग्रामीण व चालकों ने सड़क मार्ग को आठ घंटों तक जाम कर रखा. वार्ता के बाद जाम को हटाया गया. बता दें कि टीटीपीएस परियोजना के निजी बस चालक नारायण प्रजापति 48 वर्ष की मौत 8 मार्च को गोमिया के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान हो गई थी. जाम के कारण परियोजना व प्रशासकीय भवन जा रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा. सडक जाम की सूचना पर टीटीपीएस प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच डीजीएम अशोक प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों के बीच वार्ता हुई. वार्ता में नियोजन पर सहमति बनने के बाद सडक जाम हटा. मृतक के आश्रित को तत्काल लुगूबुरु बस संचालक की ओर 10 हजार और प्रबंधन ने 5 हजार दाह संस्कार के लिए दिया. वार्ता में सुनील सिंह, धर्मेंद्र कुमार, डीडीपी राकेश सिंह, विजय चौधरी, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, देवनारायण प्रजापति, चितरंजन साव, परमानंद प्रजापति, नीरज कुमार आदि शामिल थे. मृतक गोमिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलबुल का निवासी था जो लगभग 20 वर्षों से चालक के पद पर कार्यरत था. बस लुगूबुरु आदिवासी मोटर परिवहन सहकारिता समिति द्वारा संचालित है, जो टीटीपीएस के अधीन काम करता है. मृतक अपने पीछे बुढी मां और तीन बेटियों को छोड़ गया. मृतक घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. यह">https://lagatar.in/kasmar-sentinel-cup-cricket-tournament-begins-in-khairachatar/">यह

भी पढ़ें : कसमार : खैराचातर में प्रहरी कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही