Bermo: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के प्रसारण को 30 अप्रैल को बेरमो में कई क्षेत्रों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित कर सुना गया. फुसरो के सेंट्रल कॉलोनी के मकोली ऑफिसर क्लब, बोकारो थर्मल, गोमिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में मन की बात का प्रसारण को सुना गया. मकोली में शांति श्याम फाउंडेशन के अध्यक्ष सह भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक सौ एपिसोड था जो ऐतिहासिक था. देश की जनता ने आज मन की बात को बड़े ही उत्सुकता के साथ देखा सुना. देश के अन्दर जो मेहनत कर रहें हैं, जो देश सेवा में लगे हैं, कुछ अलग करने की कोशिश कर रहें हैं, वैसे उम्दा करने वालों को मोदीजी ने मन की बात में जगह दी,जिसे पूरा देश ने सराहा. मुख्य अतिथि सीसीएल ढोरी के जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि मन की बात में परिचर्चा, मन की भावनाएं, राजनीति से हटकर सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रही. इस माध्यम से केवल एक संवाद नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों की विचारधारा और ऐसी कहानियां जो इतिहास में लुप्त हो जाती है, उन्हें उजागर करने का कार्य हुआ है. विशिष्ट अतिथि आचार्य हंसानंद गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री समाज में परिवर्तन लाने का काम कर रहें हैं. शिक्षा, संस्कृति , स्वच्छ भारत अभियान, नारी शक्ति, रोजगार बढ़ावा देने का काम कर रहें हैं. कार्यक्रम को प्राचार्य आरके सिंह व एसके सिंह, डॉ शकुंतला कुमार, शिव प्रसाद सिंह व मदन वर्मा आदि ने संबोधित किया. प्रकाश कुमार सिंह ने आए हुए लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बेरमो विधानसभा के लगभग 800 सौ लोग शामिल हुए. इस अवसर पर देवतानंद दुबे, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र टूडू, चंदन राम, सुमित सिंह, अविनाश तिवारी, वीणा देवी, निपू मुस्कान, मनोज कुमार, रामू तांती, प्रदीप रवानी, कुंज बिहारी प्रसाद, टुनटुन तिवारी,धीरज पांडेय, आशीष झा, मुकेश कुमार,अनूप साव, कौशल कुमार, चंदन चौहान, जितेंद्र ठाकुर, गुड्डू दुबे, नवीन श्रीवास्तव, आरएस तिवारी, मुकेश सिंह, प्रवीण सोनी, कुणाल निषाद,बेवी देवी, सुनीता सिंह, मनोज सिंह, बंटी कुमार, पिंटू नायक, अनिकेत साव, संजय मंडल, गोविंद कुमारआदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624234&action=edit">यह
भी पढ़ें:बोकारो थर्मल: ग्राम सभा मंच ने वन विभाग के हस्तक्षेप का किया विरोध [wpse_comments_template]
बेरमो: प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को लोगों ने सामूहिक रूप सुना

Leave a Comment