Bermo: भोजपुरी, मगही व अंगिका भाषा को बोकारो व धनबाद जिले में क्षेत्रीय भाषा में शामिल किए जाने के खिलाफ 2 फरवरी को झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले नावाडीह में विरोध प्रदर्शन किया गया. ग्रामीण स्व बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम नावाडीह से निकल कर भेंडरा मोड़, नावाडीह बस स्टैंड होकर गोबरगढ़ा फुटबॉल मैदान पहुंचे, जहां सभा हुई. लोग बाहरी भाषा नहीं चलेगी, भोजपुरी, मगही भाषा वापस लो, 1932 के खतियान के आधर पर स्थानीय नीति लागू करो, हेमंत सरकार होश में आओ आदि नारे लगा रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए जयराम टाइगर ने कहा कि भाषा एक झांकी है 1932 खतियान की लड़ाई अभी बाकी है. उन्होंने कहा बंगाली के लिए बंगाल, गुजराती के लिए गुजरात, महाराष्ट्र के लिए मराठी, ओड़िशा के लिए उड़ीया, बिहारी के लिए बिहार आदि राज्यों में राजका भाषा का दर्जा दिया गया है तो झारखंड इससे बाहर है क्या. नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि बोकारो, धनबाद की भाषा, संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए हेमंत सरकार को इन दोनों जिले से भोजपुरी मगही आदि भाषाओं को वापस लेना होगा.
: महिला ने स्कूल के प्राचार्य पर लगाया छेड़खानी का आरोप [wpse_comments_template]
मंत्री कर रहे लोगों को गुमराह : मुखिया संघ
मुखिया संघ के जिला महासचिव गौरीशंकर महतो ने कहा कि बोकारो, धनबाद में स्थानीय विधायक सह सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कैबिनेट में रहने के बाद भी बाहरी भाषा लागू कर जनता को गुमराह करने की बात कर रहे हैं. मौके पर उप प्रमुख विश्वनाथ महतो, जीप सदस्य फूलमती देवी, टिकैत कुमार महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामपुकार महतो, योगेंद्र महतो, देवानंद महतो, रणविजय सिंह, फूलचंद मरांडी, निर्मल महतो, पंसस उर्मिला देवी , रिंकी देवी जगरनाथ महतो , कुलदीप महतो, आजसू के परमेश्वर महतो, सुरेश महतो, मिश्रीलाल महतो, अर्जुन महतो, गणेश महतो, नुनुचंद महतो, सुकुमार जी सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मौजूद थे.रैली को लेकर पुलिस प्रशासन था मुस्तैद
जन आक्रोश पद यात्रा को लेकर प्रशासन चौकस था. बेरमो एसडीएम अनंत कुमार ने खास तौर पर कमान संभाल रखी थी. चौक चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. मौके पर डीएसपी सतीश कुमार बेरमो इंस्पेक्टर मो0 रुषतम, नावाडीह थाना प्रभारी कार्तिक महतो, बेरमो थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाका, बोकारोथर्मल के रविन्द्र कुमार सिंह, पेंक के ऋषिकेश दुबे, गांधीनगर के अनूप सिंह जिला बल के जवान मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-woman-accuses-school-principal-of-molestation/">बोकारो: महिला ने स्कूल के प्राचार्य पर लगाया छेड़खानी का आरोप [wpse_comments_template]
Leave a Comment