Search

 
 
 

बेरमो : ललपनिया में सरहुल महोत्सव में जुटे पांच गांव के लोग

 
Bermo : ललपनिया के सरना स्थल कोचाकुल्ही में शुक्रवार को बाहा पोरोब (सरहुल पूजा) मनाया गया. सरना समिति के बैनर तले पांच गांव के आदिवासी इस सरहुल महोत्सव में जुटे. ललपनिया, कुशमांडो, सड़क टोला, जाला तथा कोचाकुल्ही के आदिवासियों ने श्रद्धा के साथ सरहुल मनाया. सर्वप्रथम सुबह में नायके दुर्गा मांझी व कुडाम नायके जोया मांझी ने विधिवत पूजा अर्चना की. इसके बाद प्रसाद के रुप मे सुंडय (खिचडी) का वितरण किया गया. सरहुल पर्व के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, विशिष्ट अतिथि टीवीएनएल के एमडी अनिल कुमार शर्मा, जिप अध्यक्ष सुनिता देवी, डीजीएम अशोक प्रसाद, ललपनिया मुखिया नमोती देवी, कोदवाटांड मुखिया बबलू हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया बबुली सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष लुदू मांझी, झामुमो उपाध्यक्ष मितोन सोरेन, सरना महाविद्यालय के प्राचार्य रामजी तिवारी, बुधन सोरेन शामिल हुए. पूर्व विधायक योगेन्द्र महतो ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति की आराधना से जुडा त्योहार हैं. यह हमें जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने का सीख देता हैं. अतिथियों ने आदिवासी युवक युवतियों के साथ मांदर की थाप पर नृत्य भी किया. मौके पर शांति हांसदा, हेमलता किस्कु, तुलसी महतों, अनिल कुमार हांसदा, दिनेश मुर्मू, समिति के अध्यक्ष गुरुलाल मांझी, सचिव फेनीराम सोरेन, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद सोरेन, सेवाराम हांसदा, रतिराम बास्के, गुलाब चंद हांसदा, सहदेव हांसदा, रामजी मरांडी, मंझला मुर्मू, दशरथ मार्डी, सुखराम बेसरा, सुशील हेम्ब्रम, कमल बेसरा, महेश बास्के, बीरबल हांसदा, महारानी देवी, कांति देवी,  रुपलाल मांझी थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-combination-of-tradition-and-nature-shown-at-baje-dhol-baja-mandar-baha/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : बजे ढ़ोल, बजा मांदर, बाहा पर दिखा परंपरा और प्रकृति का समागम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही