Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: मल्हार टोला का पीएचईडी अधिकारी व दिवंगत मंत्री पुत्र ने किया निरीक्षण

Nawadih: प्रखंड के चपरी पंचायत अंतर्गत मल्हार टोला में 23 मई को दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो ऊर्फ राजू, पीचईडी के कार्यपालक अभियंता शशि शेखर सिंह, जेई यकीब अहमद ने पहुंच कर पानी की समस्या का जायजा लिया. ग्रामीण संतोष मल्हार, सुंदरलाल मल्हार, चैता मल्हार, नटवर मल्हार, अघनु मल्हार ने बताया कि वे यहां कई वर्षो से रह रहें हैं, लेकिन पानी एक किलोमीटर दूर जंगल से लाते हैं. पानी लाने के दौरान कभी-कभी रात को भी जाना पड़ता है. वैसे समय में जंगली जानवर व सांप बिच्छू का भी शिकार हमलोग हुए हैं. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि डीएमएफटी फंड से बहुत जल्द यहां पर मिनी जलमीनार लगाया जायेगा. इसके लिए जेई को अभिलंब प्राक्कलन बना कर डीसी कार्यालय भेजने को कहा गया. सभी मल्हार परिवार ने अखिलेष महतो व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=645867&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : मनाया गया गुरु अर्जुन देव जी का 417 वां छबील शहीद दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही