Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पिट्स के छात्र का एनटीपीसी में हुआ सेलेक्शन, प्राचार्य ने दी बधाई

Bermo : पिट्स स्कूल गोमिया के छात्र शुभम कुमार पांडेय ने गेट की परीक्षा में 714 ऑल इंडिया रैंक अंक लाकर गोमिया का नाम रोशन किया है. वे एनटीपीसी लिमिटेड में कार्यपालक अभियंता के रूप में 27 अप्रैल को ज्वाइनिंग करेंगे. शुभम के एनटीपीसी में चयन होने पर स्कूल के प्राचार्य सहित उनके माता-पिता ने शुभकामनाएं दी है. शुभम ने बताया कि गोमिया पिट्स स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद 12वीं की पढ़ाई के लिए राजस्थान के कोटा चले गए. इसके बाद बीटेक की पढ़ाई मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी गोरखपुर से पूरी की. मौजूदा समय में दिल्ली आईआईटी में पढ़ाई कर रहे थे. इसी बीच गेट 2022 की परीक्षा दी. जिसमें ऑल इंडिया में 714 रैंक हासिल किया. शुभम ने बताया कि एनटीपीसी में कार्यपालक अभियंता के रूप में 27 अप्रैल को दादरी नई दिल्ली में उन्हें ज्वाइनिंग करनी है. पिट्स स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि शुभम ने पांचवी क्लास में पिट्स स्कूल दाखिला लिया था, उस समय से ही उसकी ज्ञान की भूख दिखाई दे रही थी. शुभम के पिता सुशील कुमार पांडेय आईईपीएल कंपनी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट में काम करते हैं. मां गीता पांडेय गृहणी है एक छोटी बहन है जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है. यह">https://lagatar.in/bermo-vishnu-purana-mahayagya-started-in-sunday-market-with-kalash-yatra/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : कलश यात्रा के साथ संडे बाजार में विष्णु पुराण महायज्ञ हुआ शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही