Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: पिट्स मॉडर्न स्कूल ने ओरिका के पूर्व जीएम को दी विदाई

Bermo:पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के सभागार में 11 अप्रैल को ओरिका के पूर्व महाप्रबंधक राकेश कुमार को विदाई दी गई. प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्यय ने राकेश कुमार को मोमेंटो भेंट किया व उप प्राचार्या डा. विनीता पटनायक पाढ़ी ने उनकी धर्म पत्नी सुषमा कुमारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. आईईएल के नव नियुक्त जीएम अभिषेक विश्वास व विद्यालय के वाइस चेयरमैन अरिंदम दासगुप्ता ने उनके कुशल व्यवहार व कर्तव्य परायणता की प्रशंसा की. प्राचार्य व उप प्राचार्य ने विद्यालय में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहना की व स्वर्णिम भविष्य की कामना की. राकेश कुमार ने कहा कि प्राचार्य व यहां के कर्मचारियों ने जो प्यार और स्नेह दिया है उसे हमेशा याद रखूंगा. इस क्षेत्र का यह प्रतिष्ठित स्कूल है, यहां से बच्चों का भविष्य निर्माण होता है. अपने कार्यकाल में जितना हो सका उतना सहयोग किया. शिक्षकों को ऊर्जावान और अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व शिक्षकगण मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605197&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : डीवीसी का बसाया विस्थापित गांव दशकों से मांग रहा मालिकाना हक [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही