Search

 
 
 

बेरमो : पर्यावरण बचाने को किया गया पौधरोपण

 
औषधीय पौधे अधिक लगाने चाहिए : गिरिजाशंकर पांडेय
Bermo (Bokaro) : कौटिल्य महापरिवार बेरमो की ओर से करगली बाजार एसबीआई के समीप पौधरोपण किया गया. कौटिल्य परिवार के संरक्षक गिरिजाशंकर पांडेय व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा कि मौजूदा समय में पौधरोपण करना महान कार्य है. इस भौतिकवादी युग में चंद स्वार्थ के लिए प्रकृति को भूल रहे हैं. हम प्रकृति से सिर्फ लेने का काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ देने का काम नहीं किया गया. इसका परिणाम है कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के चपेट में है. हमें प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए. पौधरोपण में औषधीय पौधे अधिक से अधिक लगाने चाहिए. वृक्षारोपण कार्यक्रम में राम नरेश दूबे, अजय झा व सचिव ब्रिज बिहारी पांडेय, रविंद्र कुमार मिश्रा, देवतानंद दूबे, घीरज पांडेय, अनिल चंद्र झा, बसंत पाठक, विवेक चतुर्वेदी, नारायण तिवारी, झब्बू तिवारी, आनंद मिश्रा, वार्ड पार्षद रंजीत साव, शंभू दुबे, नितेश तिवारी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=693097&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : प्रभारी सीएमडी ने केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही