Search

 
 
 

बेरमो : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

 
सीसीएल ढोरी जीएम ने सभी लोगों से की पौधे लगाने की अपील
Bermo : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की ओर से गुरुवार 29 जून को विनोद बिहारी महतो सरस्वती विद्या मंदिर गुंजरडीह मुंगो में पौधारोपण किया गया. यहां जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, तारमी पीओ शैलेश प्रसाद ने दर्जनों फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया. जीएम ने स्कूली बच्चों को पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया. इस दौरान बच्चों ने भी पौधे लगाए और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया. जीएम ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सभी को पौधे लगाना चाहिए. तभी पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित रहेगा. मौके पर राजेश गुप्ता, एसओ सिविल उज्जवल कुमार सिंह, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, सीसीएल सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम यूके, नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, चपरी मुखिया आरती देवी, गुंजरडीह मुखिया जयलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि यशोदा देवी, विनोद बिहारी महतो सरस्वती विद्या मंदिर गुंजरडीह मुंगो अध्यक्ष गौरीशंकर महतो, कोषाध्यक्ष लोकेश्वर महतो, प्रधानाचार्य सूर्यदेव मंडल, प्रधानाचार्य तुपकाडीह मंटू कुमार गिरि, आचार्य अनंतलाल पांडेय, योधन महतो, सुनील कुमार, मिथीलेश गिरि, अमित कुमार, लालजी महतो, संतोष नायक, खगेश कुमार, जितेंद्र कुमार, बबिता देवी, सुनिता देवी, पूनम देवी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, हीरालाल भट्टाचार्य, बालेश्वर महतो, गुलिया देवी आदि लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-mani-bakrid-with-joy-sharing-happiness-by-hugging/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : हर्षोल्लास से मनी बकरीद, गले मिलकर बांटी खुशी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही