Search

 
 
 

बेरमो : खिलाड़ी आशा किरण को ओएनजीसी के प्रबंधक ने किया सम्मानित

 
Bermo : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बारला और उनके कोच आशु भाटिया को ओएनजीसी की ओर से 13 सितंबर को सम्मानित किया गया. ओएनजीसी के बोकारो स्टील स्थित दफ्तर में कंपनी के परिसंपत्ति प्रबंधक आदित्य जौहरी ने उन्हें सम्मानित किया. जौहरी ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि बोकारो थर्मल में आशा किरण बारला ने भाटिया एथलेटिक्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है. उन्होंने भाटिया एथलेटिक्स अकादमी को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया, ताकि बच्चे अपनी परफॉर्मेंस सुधार कर देश का नाम रोशन करद सकें. ज्ञात हो कि यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में आशा किरण बारला ने सिल्वर मेडल जीतकर झारखंड ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है. मौके पर ओएनजीसी के स्पोर्ट्स ऑफिसर अनूप मिंज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-environmental-protection-is-our-moral-responsibility-dr-hemlata/">बोकारो

: पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेवारी- डॉ. हेमलता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही