Search

 
 
 

बेरमो : पेड़ों में राखी बांधकर लिया बचाने का संकल्प

 

डीएवी तेनुघाट में वन महोत्सव का शुभारंभ, अतिथियों व विद्यार्थियों ने लगाए पौधे

Tenughat : डीएवी स्कूल तेनुघाट में 1 अगस्त को `वन महोत्सव` का आयोजन किया गया. स्कूल के विद्यार्थियों ने सुबह में प्रभातफेरी निकालकर लोगों के बीच वन संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान वृक्ष ही जीवन है जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा. मुख्य अतिथि नुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने पौधरोपण का महोत्सव का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा रखना है. इस दौरान पेड़ों में राखी बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया गया. साथ ही सभी ने पौधे भी लगाए. स्कूल की प्राचार्य स्तुति सिन्हा ने विद्यार्थियों को अपने लगाए पौधे की देखभाल करने की सीख दी. इससे पूर्व उन्होंने एसडीओ समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया. समारोह में एसडीओ अनंत कुमार, डीएवी स्वांग के प्राचार्य एसके शर्मा, डीएवी कथारा के प्राचार्य विपिन कुमार राय, डीएवी ललपनिया की प्राचार्य उषा राय सहित अन्य गणमान्य लोग शरीक हुए. आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के योगेंद्र प्रताप, हलधर महतो, भास्कर कुमार, मुकुल कुमार, सुरेन्द्र तिवारी, सुधीर कुमार, असगर अली, सपन डे, राजीव कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, वंदनी महतो सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका रही. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rotary-club-members-distributed-sanitary-napkins-among-women-workers/">बोकारो

: रोटरी क्लब की सदस्यों ने महिला कामगारों में बांटी सैनेटरी नैपकिन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही