Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पीएम मोदी की नीतियों से भाजपा की तरफ बढ़ा महिलाओं का झुकाव : रेणुका मुर्मू

Bermo : भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला कार्यसमिति की तीसरी बैठक रविवार को फुसरो स्थित अवघ बैक्वेट हॉल में संपन्न हुई. मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती राणा, उत्तरी छोटानागपुर प्रभारी रितु रानी सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय व पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने भाग लिया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी व संचालन जिला मंत्री बबीता देवी ने किया. प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से महिलाओं का झुकाव भाजपा की ओर हुआ है. शौचालय योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना समेत महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की है. ग्रामीण महिलाओं के बीच इसके प्रचार-प्रसार की जरूरत है. पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय ने कहा कि अब एक-एक भाजपा कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेना है. पूर्व विघायक योगेश्वर महतो बाटुल ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लूट, डकैती अब राज्य की पहचान बन चुकी है. प्रशासन के शह पर कोयला, पत्थर और बालू तक लूटा जा रहा है. मौके पर सुप्रसिद्ध चिकित्सक उषा सिंह, वार्ड पार्षद अनिता देवी, पूर्व वार्ड पार्षद राघा देवी, लक्ष्मी देवी, गुरवारी देवी, वीणा देवी, पार्वती देवी, सुमन कुमारी, सिघू देवी, राजमती देवी आदि सैकड़ों महिला मुख्य रूप से उपस्थित हुए. यह">https://lagatar.in/fusro-police-stopped-woman-and-minor-on-suspicion-of-human-trafficking/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : ह्यूमेन ट्रैफिकिंग के संदेह में पुलिस ने महिला व नाबालिग को रोका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही