Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पुलिस ने पकड़ा अवैध कोयला लदा ट्रक, भागा ड्राइवर

Bermo : बेरमो अनुमंडल के जगेश्वर विहार थाना प्रभारी ने गुरुवार को महुआटांड थाना के क्षेत्र के दुधमटिया खदान के निकट से कोयला लदा ट्रक पकड़ा है. थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर महुआटांड़ थाना क्षेत्र के दुधमटिया क्षेत्र से अवैध कोयला लदा ट्रक पकडा. ट्रक को महुआटांड थाना पुलिस को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर ड्राइवर ड्रक छोड़कर भाग गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को भी दुधमटिया खदान से अवैध रूप से कोयला खनन कर धंधेबाज बाहर भेजने के फिराक में थे. तभी वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर महुआटांड़ पुलिस को ना कहकर जगेश्वर विहार थाना प्रभारी से छापेमारी कराई गई. बताया जाता है कि उक्त खदान में कई और ट्रैक्टर और ट्रक थे जो भागने में सफल रहे. बता दें कि इन दिनों महुआटांड़ क्षेत्र के बड़की पुनु पंचायत के दुधमटिया, बसरिया कोचा व धावैया पंचायत के धावैया, सिमराबेड़ा, गिधनिया सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर कोयला की तस्करी जारी है. हर दिन ट्रैक्टर और ट्रक के ज़रिए कोयला बाहर भेजा जा रहा है. यह">https://lagatar.in/fusro-dodging-of-half-a-dozen-illegal-tunnels-in-closed-mine/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : बंद खदान में आधा दर्जन अवैध सुरंगो की हुई डोजरिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही