Search

 
 
 

बेरमो : छापेमारी अभियान में पुलिस ने पकड़े तीन चोर, 11 बाइक बरामद

 
Bermo : बेरमो अनुमंडल के दुग्दा व चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी पर अंकुश लगाने को बेरमो पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में दोनों थाना का संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाया. बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि टीम ने 8 जून को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें देवराज गिरि उर्फ विमल, पिता जवाहर गिरि, साकिन घुनघुसा थाना गोमो, अंकित कुमार, पिता संजय गोस्वामी और मिहिर कुमार पिता दोनों जरीडीह बाजार, दुर्गा मंडप गली, थाना- गांधीनगर जिला बोकारो के निवासी पकड़े गए. इन तीनों की निशानदेही पर अबतक कुल 11 मोटरसाइकल व 2 मोबाईल बरामद किया गया है. बरामद बाइक में काले रंग की प्लसर बाइक 1, होंडा ट्विस्टर 1, ब्लू रंग की ग्लैमर 2, हीरो सप्लेनडेर प्लस-4, हीरो स्पलेन्डर प्रो 2 और हीरो हॉन्डा बाइक 1 है. घटना में कुल पांच लोगों की संलिप्तता पाई गई है. दुग्दा थाना क्षेत्र से दो, चंद्रापुरा से एक, गांधीनगर ओपी से सात और बालीडीह थाना क्षेत्र से एक बाइक बरामद की गई है। दो मोबाइल भी जब्त किया गया है. इस छापेमारी अभियान में दुग्दा थाना प्रभारी कन्हैया राम, पुअनि विकास तिवारी, अमन कुमार, गांधी नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह के अलावा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662217&action=edit">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट : मन का मिलन पखवाड़ा में दहेज मामला सुलझाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही