Search

 
 
 

बेरमो : पुलिस ने कोयला लदे दो हाइवा ट्रक को पकड़ा, चालक गिरफ्तार

 
Bermo : फुसरो स्थित हिन्दुस्तान पुल के निकट सीआईएसएफ औऱ स्थानीय पुलिस ने कोयला लदे दो हाइवा ट्रक को पकड़ा है. साथ में हाइवा का चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो हाईवा ट्रक कोयला लेकर गंतव्य स्थान पर जाने के बजाय दूसरे रूट पर जा रही थी. सीआईएसएफ और बेरमो पुलिस के संयुक्त गस्ती दल ने दोनों ट्रकों को फुसरो के हिंदुस्तान पुल के निकट से पकड़ा. इसके साथ ही एक चालक को भी पकड़ा गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. दोनों कोयला लदा हाईवा को पकड़कर थाना लाया गया. इसे भी पढ़ें- पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-10-teams-formed-to-investigate-illegal-crushers-investigated-30-crushers/">पाकुड़

: अवैध क्रशर की जांच के लिए गठित 10 टीमों ने की 30 क्रशरों की जांच

दोनों ट्रक में 31 टन कोयला

दोनों ट्रक में करीब 31 टन कोयला है. बताया जा रहा है कि दोनों हाइवा सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अमलो प्रोजेक्ट से कोयला लोड किया और अमलो साइडिंग के लिए चला, लेकिन दोनों ट्रक अमलो साइडिंग जाने के बजाय जैनामोड़ की ओर जाने लगा. सीआईएसएफ के पेट्रोलिंग पार्टी को शक होने पर उसका पीछा किया और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों ट्रक को पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें- आप">https://lagatar.in/bokaro-ruckus-over-congress-mp-adhir-ranjans-statement-bjp-burnt-effigy/">आप

की सरकार बनी, तो झारखंड में भी बिजली- पानी मुफ्त : डीएन सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही