Search

बेरमो : पुलिस ने 3 दिन में किया लूटकांड का खुलासा, 6 गिरफ्तार

Bermo : ललपनिया थाना अन्तर्गत हड़िया मोड़ के निकट मुर्गी व्यवसायी से लूटकांड का पुलिस ने तीन के अंदर उद्भेदन कर लिया है. सोमवार 12 जून को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुबोध कुमार दास ने बताया कि 8 जून की रात्रि को ललपनिया हड़िया मोड़ के कच्ची सड़क पर हजारीबाग इचाक के रहने वाले मुर्गी व्यवसायी सतपाल सिंह को मुर्गी बेचने के नाम पर बुलाकर अज्ञात नौ अपराधकर्मियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर पेड़ में बांध कर उनके पिकअप वैन पर रखे एक लाख पैतीस हजार रूपया और दो मोबाइल लूट लिया. सतपाल सिंह द्वारा ललपनिया थाना में शिकायत की गई थी. जिसके आधार पर 9 जून को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलप्ति सुभाष केवट जो ललपनिया ड्राइवर शेड और अंकित कुमार बड़कीपुन्नु का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने इस घटना में अपना अपराध स्वीकार कर लिया. दोनों के ब्यान के आधार पर अन्य 4 साथी पंकज साव, देवानन्द प्रसाद, अनुप कुमार और सूरज मंडल उम्र को गिरफ्तार किया गया. उक्त चारों ने भी इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया एक लाख बीस हजार पांच सौ रूपया बरामद कर लिया गया. इसके साथ ही दो मोबाइल और घटना में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल व एक देशी एयर कट्टा भी बरामद किया गया है. अभियुक्त के पास से पांच मोबाइल भी जब्त किया गया है. इस छापेमारी दल में गोमिया अंचल के पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी  सुबोध कुमार दास, सब इंस्पेक्टर अंकित राज,  स०अ०नि० अजय कुमार महतो और ललपनिया थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-seven-day-mahayagya-ends-with-bhandara/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : भंडारा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का हुआ समापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp