Search

 
 
 

बेरमो : साइको किलर पर पुलिस ने ज़ारी किया दस हज़ार का इनाम

 
शुक्रवार की सुबह एक और महिला पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पत्नी की भी कर चुका है हत्या
Bermo : अपनी पत्नी की हत्या और एक महिला पर जानलेवा हमले के बाद सनकी अजय रविदास ने शुक्रवार 7 जुलाई की सुबह चंद्रपुरा के पश्चिम पल्ली में शोभा पांडेय नाम की महिला पर चाकू से हमला कर रफूचक्कर हो गया. तत्काल शोभा पांडेय को अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला घटना सुबह-सुबह घर के सामने झाड़ू लगा रही थी. इसी दौरान अजय रविदास ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद चंद्रपुरा पुलिस ने रोपी अजय रविदास को साइको बताते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर ज़ारी कर सूचने देने पर दस हज़ार रूपये का इनाम घोषित कर दिया.

   पत्नी की हत्या कर दो महिलाओं पर कर चुका है जानलेवा हमला

बता दें कि फ़रार अजय रविदास ने 5 जुलाई को गोमिया थाना क्षेत्र के सवांग न्यू माइनर्स कॉलोनी में पवन रविदास की पत्नी गुड़िया देवी 34 वर्ष पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था. महिला रांची में गंभीर हालत में भर्ती है. अभी भी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. महिला के पति ने घटना को लेकर चंद्रपुरा थाने में मामला दर्ज़ कराया. जिसके बाद पुलिस अजय रविदास की तलाश में उसके क्वार्टर पहुंची, जहां उसकी पत्नी की लाश देखकर पुलिस हक्का बक्का रह गई. पत्नी की लाश मिलने के बाद पुलिस सरगर्मी से उसकी खोजबीन में जुट गई. यह">https://lagatar.in/bermo-the-crazed-policeman-who-injured-the-woman-after-killing-his-wife-is-out-of-custody/">यह

भी पढ़ें : बेरमो: पत्नी की हत्या के बाद महिला को घायल करने वाला सनकी पुलिस गिरफ्त से बाहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही