Search

बेरमो : प्रकाश कुमार सिंह ने दिल्ली में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Bermo : बेरमो निवासी व शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर गुरुवार 6 अप्रैल को औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौक़े पर प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बहुत ही प्रभावित हैं. जिनके नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बेरमो उनकी जन्मभूमि है और बेरमो का विकास ही एकमात्र लक्ष्य है. प्रकाश सिंह ने कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र को परिवारवाद और भ्रष्टाचार से बाहर निकाल कर कमल खिलाना है. यह">https://lagatar.in/bermo-rakomyu-will-continue-to-fight-for-the-rights-of-the-workers-kumar-jaymangal/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मजदूरों के हक़ के लिए संघर्ष करती रहेगी राकोमयू : कुमार जयमंगल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp