Search

 
 
 

बेरमो : साड़म गणेश महोत्सव की तैयारी जोरों पर, भव्य पंडाल में विराजेंगे प्रथम देव

 

18 से 24 सितंबर तक तक चलेगा महोत्सव, विद्वान देंगे प्रवचन

Bermo : गोमिया प्रखंड के साड़म में सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है. इस बार 16वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. होसिर मंदिर के समीप भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें प्रथम देवता भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी. मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राज्य के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने कहा कि गणेश महोत्सव का अनुष्ठान 18 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेगा. इस विशेष अवसर पर आयोजन स्थल पर बिहार का मशहूर मीना बाजार और डिजनीलैंड मेला लगेगा. उन्होंने बताया कि हर दिन विद्वानों के प्रवचन के साथ भजनों का कार्यक्रम भी होगा. महोत्सव झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक सरयू राय, अमित कुमार यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई नेता शरीक होंगे. विद्वान प्रवचनकर्ता अनुराधा सरस्वती व छोटे सरकार और देवी ज्योति कुमारी 19 से लेकर 23 सितंबर तक कार्यक्रम है. जबकि हेमंत दुबे 24 सितंबर को  प्रवचन देंगे. मंदिर प्रबंध समिति के कार्यकर्ता महोत्सव को सफल बनाने में पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं. महोत्सव में गोमिया और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mp-and-mla-laid-the-foundation-stone-of-2-roads-rs-9-5-crore-will-be-spent-on-construction/">गिरिडीह

: सांसद व विधायक ने 2 सड़कों का किया शिलान्यास, निर्माण पर 9.5 करोड़ होंगे खर्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही