Search

 
 
 

बेरमो : भाजपा के 11 अप्रैल के सचिवालय पर प्रदर्शन को लेकर प्रेस वार्ता

 
Bermo : भाजपा के फुसरो मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय ने बुधवार को करगली स्थित अपने आवासीय कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता कर 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती तक‌ कई कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं के ख़िलाफ़ राज्य के 32 हजार गांवों के लोगों के साथ 11अप्रैल को राजधानी रांची में सचिवालय पहुंचकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने वाली झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है. बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह और धनबाद जिले में प्रतिदिन हजारों टन कोयले की चोरी हो रही है. उन्होंने धनबाद, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, चतरा में चल रहे कोयले के अवैध कारोबार को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित करने की मांग की है. इस मौके पर फुसरो मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्रीकांत यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-principal-of-dps-bokaro-dr-as-gangwar-awarded-with-most-effective-principal-award/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजे गए डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही