Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : केबी कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल ने किया प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन

Bermo : केबी कॉलेज बेरमो के परिसर में शनिवार को प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डीकेपी सिन्हा ने फीता काटकर किया. प्राचार्य डीकेपी सिन्हा ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि प्रज्ञा केंद्र सीएससी कॉमन सर्विस के खुलने से विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में सारी डिजिटल सुविधाएं मिल जाएगी. उन्हें अब बाहर भटकना नहीं पड़ेगा. केंद्र के मैनेजर धीरज महतो, संचालक मो.इरशाद और राकेश चौहान ने बताया कि प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन नामांकन, परीक्षा फॉर्म, बैंकिंग सुविधाएं, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, आधार कार्ड पंजीयन, एडी, सीए, टैली इत्यादि वोकेशनल कोर्स की सुविधा मिलेगी. मौके पर प्रोफेसर एलएन राय, प्रोफेसर गोपाल प्रजापति, डी वासुदेव प्रजापति, डी प्रभात कुमार, प्रोफेसर राजु कुमार बड़ाईक, प्रोफेसर अमित कुमार रवि, डॉ, अलीशा वंदना लकड़ा, प्रोफ़ेसर साजन भारती, डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की, प्रोफेसर मधुरा केरकेटा, एके राय महतो, प्रोफेसर नितिन चेतन तिग्गा, प्रोफेसर मनोहर मांझी, के अलावा कर्मचारी संघ के बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास, दुर्गा प्रसाद पासवान, सदन राम, विक्रम सिंह, रवी प्रकाश यदुवेंद्र, मोहम्मद साजिद, विमल कुमार दीपक कुमार, उत्तम चौधरी संतोष राम, कलावती देवी, सुसारी देवी बालेश्वर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी की उपस्थिति थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-postal-workers-are-being-threatened-with-departmental-action/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : डाककर्मियों को विभागीय कार्रवाई की दी जा रही धमकी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही