Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने दिया योगदान

 
नामांकन कार्य का किया निरीक्षण, कहा एक अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं
Bermo : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवनिर्मित गोमिया डिग्री कॉलेज में आगामी एक अगस्त कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की कक्षाएं प्रारंभ होंगी. यह जानकारी गोमिया डिग्री कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने दी. वे 18 जुलाई को योगदान देने पहुंची थी. प्रभार लेने के बाद उन्होंने नामांकन कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र के लिए चांसलर पोर्टल पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राप्त आवेदनों के अनुसार कुल 432 छात्र-छात्राओं का चयन उनकी योग्यता के अनुसार किया गया है. जिसका नामांकन का कार्य 18 जुलाई से प्रारंभ हो गया है. सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में उतीर्ण विद्यार्थियों को भी चांसलर पोर्टल में आवेदन करने का मौका दिया जायेगा. सीट खाली रहने पर मैनुअल नामांकन पर भी विचार किया जाएगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, गोमिया मुखिया बलराम रजक, नामांकन लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर विमल कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-new-three-storey-building-to-be-built-in-ram-ratan-high-school-4-88-crores-will-be-spent/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : राम रतन हाईस्कूल में बनेगा नया तीन तल्ला भवन, 4. 88 करोड़ होंगे खर्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही