Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सावन महोत्सव में प्रियंका शर्मा बनी सावन क्वीन, महिलाओं ने नृत्य-संगीत से बांधा समां

Bermo :  सावन की धूम हर ओर देखने को मिल रही है. सावन में हरियाली का विशेष महत्व होता है इसलिए महिलाएं हरे परिधान में नजर आतीं हैं. इसी माह में सावन महोत्सव का आयोजन महिलाएं करती हैं. बेरमो के करगली में भी महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. यह प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक सौंदर्य को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम था. महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने मनमोहक नृत्य-संगीत से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्राचार्या रितु राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने सबको पवित्र सावन मास की शुभकामनाएं दीं. महोत्सव में भाग ले रहे सभी महिलाओं की खूब प्रशंसा की और कहा कि जिन महिलाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह प्रशंसनीय है. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/1030-government-schools-in-jamtara-lightning-drivers-in-600-thieves-took-all/">जामताड़ा

में 1030 सरकारी स्कूल, 600 में तड़ित चालक, सब ले गए चोर

भजनऔर लोकगीत पर झूमीं महिलाएं

 वहीं उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में प्रस्तुत पारंपरिक गीतों और नृत्य ने सबको लोक-जीवन से जोड़ने की प्रेरणा देती है. भगवान शिव के भक्तिपूर्ण भजनों, कांवरिया गीत, कजरी और अन्य बरसाती लोकगीतों के द्वारा सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम को खुले दिल से सराहा और भूरी भूरी प्रशंसा की. कार्यक्रम में जजों के निर्णय के बाद सावन क्वीन प्रियंका शर्मा बनी. दूसरे स्थान पर ज्योति सिंह और तीसरे स्थान पर सुनैना सोनी रही. प्राचार्या रितु राठौर ने विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका केसर कातिमा, आदिति सिंह, अंजना सिंह, दीक्षा, रेणु, सुष्मिता, डिंपी कुमारी सहित कई महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही. इसे भी पढ़ें- घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-on-the-second-monday-crowd-gathered-in-the-pagodas-for-jalabhishek/">घाटशिला

: दूसरी सोमवारी को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही