Search

 
 
 

बेरमो : तीन दिन की जद्दोजहद के बाद इनामी साइको किलर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने ली राहत की सांस

 
तीन दिनों में अपनी पत्नी की हत्या के साथ दो महिलाओं पर कर चुका है जानलेवा हमला Bermo : बेरमो अनुमंडल की चंद्रपुरा पुलिस ने इनामी साइको किलर अजय रविदास को शुक्रवार 7 जुली की रात गिरफ़्तार कर लिया. लोगों के सहयोग से चंद्रपुरा थाना के राजा बेड़ा से उसे दबोचा गया. इलाके में चार दिन से दहशत में रह रहे लोगों ने सनकी अजय रविदास की गिरफ़्तारी के बाद राहत की सांस ली है. पुलिस अब उससे गहनता से पूछताछ कर रही है. बता दें कि आरोपी गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर सबदीटांड़ का निवासी है. उस पर अपनी पत्नी की हत्या और अन्य दो महिलाओं को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है. दोनों घायल महिला का इलाज चल रहा है.

     5 जुलाई को महिला पर किया था जानलेवा हमला

पहली घटना 5 जुलाई को सामने तब आई जब अजय अपने ही गांव की महिला गुड़िया रविदास को चाकू से हमला कर घायल दिया था. महिला गोमिया थाना क्षेत्र के सवांग न्यू माइनर्स कॉलोनी रहती है. उसके पति पवन रविदास सीसीएल कर्मी हैं. गुड़िया देवी की शरीर पर चाकू से आठ जगह वार किया गया. अभी भी वह आईसीयू में भर्ती है. हालांकि डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है. लेकिन अभी भी वो बातचीत नहीं कर रही हैं.

       उससे पहले अपनी पत्नी की कर चुका था हत्या

गुड़िया देवी पर हमले के बाद पुलिस जब उसकी तलाश में चंद्रपुरा पहुंची तो वहां उसके क्वार्टर में उसकी पत्नी का शव देखकर पुलिस हक्का बक्का रह गई. उसकी पत्नी का शव मिलने के बाद चंद्रपुरा और गोमिया पुलिस सरगर्मी से उसकी खोजबीन में जुट गई.

       7 जुलाई को एक और महिला पर किया हमला

गुड़िया रविदास पर हमले के 42 घंटे बाद शुक्रवार 7 जुलाई को सनकी अजय रविदास चंद्रपुरा के ही पश्चिम पल्ली पहुंचा जहां सुबह-सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही शोभा पांडेय को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

     पुलिस ने किया दस हज़ार के इनाम की घोषणा

अजय के भागते हुए सीसीटीवी कैमरा में पहली बार उसकी तस्वीर सामने आई. घायल महिला ने भी अजय का नाम लिया. इसके बाद पुलिस ने उसकी जानकारी देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया. बेरमो अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्र और सोशल मीडिया में उसकी तस्वीर जारी की गई. सूचना देने वाले को दस हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की गई. सोशल मीडिया पर जारी खबर के बाद शुक्रवार 7 जुलाई की रात को वह पकड़ा गया. चंद्रपुरा थाना प्रभारी कार्तिक महतो ने बताया कि अभी उससे पूछताछ की जा रही है. जल्दी ही मीडिया को पूरी जानकारी दी जाएगी. यह">https://lagatar.in/nawadih-minister-baby-devi-reached-ganjhu-tola-of-bhalamara-to-take-care-of-the-sick-worker/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : बीमार कार्यकर्ता की सुध लेने भलामारा के गांझू टोला पहुंची मंत्री बेबी देवी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही