Search

 
 
 

बेरमो : विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 
सीसीएल कथारा क्षेत्र के द्वारा विद्यालयों में इको क्लब का किया जाएगा गठन
Bermo : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 28 जुलाई को सीसीएल कथारा क्षेत्र के द्वारा आदर्श कन्या उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस  मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कथारा कोलियरी के पीओ बसंत कुमार साहू ने बच्चों को विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस का महत्व बताया. बताया कि वर्ष 2023 में “वन और आजीविका` की थीम पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर के उप प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि यह दिवस प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को जागृत करने, पर्यावरणीय समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने और लोगों को प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी विद्यालयों में इको क्लब एवं उर्जा संरक्षण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-complaint-to-the-deputy-commissioner-about-disturbances-in-the-restoration-of-the-well/">

बेरमो : उपायुक्त से की कुआं जीर्णोंधार में गड़बड़ी की शिकायत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही