Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: मजदूर दिवस पर बेरमो में कई जगहों पर किए गए कार्यक्रम

Bermo: बेरमो अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में 1 मई को मजदूर दिवस पर गोमिया, कथारा, बोकारो थर्मल, ढोरी, बीएनके सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम किया गया. गोमिया में मजदूर यूनियन सीटू के बैनर तले मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. सभा की अध्यक्षता श्याम बिहारी सिंह दिनकर व शंकर प्रजापति तथा संचालन राकेश कुमार ने किया. सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया. ढोरी जीएम सहित उपस्थित तमाम अधिकारी और श्रमिक नेताओं ने कार्यक्षेत्र में अपनी जान गवाने वाले श्रमिकों की याद में श्रमिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय में भाकपा और एटक ने संयुक्त रूप से मजदूर दिवस मनाया. वक्ताओं ने कहा कि पहले प्राईवेट मालिकों द्वारा मजदूरों का शोषण चरम पर था, जिसके खिलाफ मजदूरों ने संघर्ष कर अधिकार पाया. मजदूरों की एकता ही मजदूरों के हक़ और अधिकार की रक्षा कर सकती है.मौके पर रामचंद्र ठाकुर,प्रदीप कुमार विश्वास, श्याम सुंदर महतो, गौतम राम, निजाम अंसारी, शारदा चौहान, नवी हुसैन,कार्मिक प्रतुल कुमार, राजीव रंजन, उज्जवल कुमार सिंह, सीताराम यूईके, आशीष अंचल, यूके पासवान, तौकीर आलम, उमाशंकर ठाकुर, गिरीजा शंकर पांडेय, बैजनाथ महतो, कैलाश ठाकुर, विकास सिंह, धीरज पांडेय, आर उनेश, ब्रज किशोर सिंह, जानकी महतो, नवीन कुमार पाठक आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625242&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो: विस्थापित भी कोल परिवार का एक अभिन्न हिस्सा है:सीसीएल निदेशक  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही