Search

 
 
 

बेरमो : पानी कनेक्शन में वसूली के विरोघ में किया धरना- प्रदर्शन

 
Bermo : युवा व्यवसायी संघ के बैनर तले फुसरो नगर परिषद के कार्यालय के समक्ष लोगों ने घरना-प्रदर्शन किया. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पानी के कनेक्शन लेने में अधिक राशि वसूली जा रही है. इस संबंध में नगर परिषद को कई बार ज्ञापन दिया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. मौके पर युवा व्यवसायी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि नगर परिषद फुसरो शहरी जलापूर्ति योजना में पानी का कनेक्शन देने में भारी रकम वसूल रहा है. होल्डिंग टैक्स भी मनमाने तरीके से लिया जा रहा है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. मौके पर मोहम्मद कलाम खान ने कहा कि झारखंड के अन्य नगर परिषद में केवल आधार कार्ड लेकर पानी का फ्री कनेक्शन दिया जा रहा है, उसी प्रकार यहां भी फ्री कनेक्शन दिया जाय. मोहम्मद कलाम खान और गोपी डे ने कहा कि नगर परिषद के गठन हुए 15 साल से भी अधिक का समय बीत चुका है, अब तक पानी न नहीं मिल पाया है, ना ही सफाई हो रही है. सभा को महेन्द्र चौघरी, मोहम्मद जावेद खान, रमेश स्वर्णकार, आशुतोष कुमार, ओम प्रकाश राजा, मोहम्मद जसीम रजा, अभय विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद बरनवाल ने की, जबकि रामदेव रवि, फारूक, मोहम्मद मुश्ताक, हाजी अलाउद्दीन, मोहम्मद रहमान आदि अपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681456&action=edit">यह

भी पढ़ें: नावाडीह : दो माह का राशन नहीं मिला, नाराज लाभुक पहुंचे प्रखंड कार्यालय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही