Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जिला बनाने को लेकर बेरमो प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

Bermo : बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की तत्वावधान में बेरमो प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि जिला परिषद की बैठक में बेरमो को जिला बनाने का प्रस्ताव लेकर विधानसभा में भेजा जाएगा. जिप सदस्य नियोक्ति देवी, महिला चिकित्सक एस कुमार व डॉक्टर उषा सिंह ने कहा कि इस बार सदन ने बेरमो को जिला का दर्जा नहीं दिया तो सड़क पर उतरेंगे. कार्यक्रम को तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, भाजपा नेता चितरंजन साव, अधिवक्ता वकील प्रसाद महतो, उप प्रमुख विनोद साहू आदि ने कहा कि बेरमो को जिला बनाने की मांग पुरानी है. माधव लाल सिंह, योगेंद्र प्रसाद महतो, बबिता देवी सहित वर्तमान विधायक डॉ लंबोदर महतो ने भी विधानसभा में कई बार इस मांग को रखी है। अब नई तरीके से मांग की जाएगी. अध्यक्षता बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्र देव घासी ने की. मौके पर सीमा महतो, अनिल गुप्ता, शनि मुर्मू, मोहम्मद कलाम, गणेश महतो आदि मैजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667201&action=edit">यह

भी पढ़ें:तिसरी : बाल श्रमिक मुक्त देश का निर्माण हो: सुरेंद्र पंडित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही