Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सिंचाई की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना लक्ष्य : डॉ लंबोदर

Bermo : गोमिया प्रखंड के साड़म पूर्वी पंचायत अंतर्गत नैनाटांड के ठाकुर बांध में शुक्रवार को राज्य संपोषित योजना के तहत बनने वाले मध्यम सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक डॉ.लम्बोदर महतो ने किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास के कार्य कराए जा रहे हैं. लोगों को उनकी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. कहा कि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो, इस पर भी कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों को शहरी क्षेत्र के सड़कों से जोड़ा जा रहा है. ताकि किसान अपनी उपज का सामान शहर के बाजारों में बेच सकेंगे. इसी प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली आदि के क्षेत्र में भी कई कार्य किये जा रहे हैं. विकास कार्यों के क्रियान्वयन में सभी का सहयोग होना चाहिए. मौके पर पूर्व मुखिया रहमतुन निशा, पंसस गौसिया नूरी, राजू सिंह, गुड्डू सिंह, मो इम्तियाज, कांति सिंह, नेपाली सिंह, समसुल हक, अजय कुमार, बिनोद सिंह, तारा सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील यादव, अशोक यादव, नरेश कुमार महतो, विष्णु चरण महतो, रत्नेश मिश्रा, पुरन महतो चन्दन सिंह संटू सिंह आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-people-of-five-villages-gathered-in-sarhul-festival-in-lalpania/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ललपनिया में सरहुल महोत्सव में जुटे पांच गांव के लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही