Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ओएनजीसी प्रबंधन के खिलाफ़ मुखर जनप्रतिनिधियों नें की जांच की मांग

Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत के खुदगड्डा ग्राम में स्थित ओएनजीसी प्लांट से केमिकल का कचरा युक्त पानी बोकारो नदी में गिराए जाने के मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जांच की मांग की है. जिला परिषद सदस्य अकाश लाल सिंह ने कहा ओएनजीसी प्रबंधन ने दूषित पानी नदी में बहा कर ग्रामीणों को अनजाने में दूषित पानी सेवन करने के लिए बाध्य किया. उन्होंने विधानसभा के पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति सह विधायक सविता महतो को लिखित पत्र देकर जांच की मांग की और कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. सविता देवी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही समिति इस मामले की जांच करेगी. [caption id="attachment_588732" align="alignnone" width="219"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ONGC-CHANDRADIP-PASWAN-219x300.jpg"

alt="" width="219" height="300" /> चंद्रदीप पासवान, पूर्व मुखिया, हज़ारी पंचायत[/caption] हज़ारी पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान ने गुरुवार को बोकारो पहुंच कर डीसी को पत्र देकर जांच सहित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ओएनजीसी प्रबंधन की लापरवाही के कारण पांच से दस हज़ार की आबादी अनजाने में प्रदूषित पानी पीने को विवश हुई. [caption id="attachment_588733" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ONGC-SURENDRA-RAJ-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> सुरेंद्र राज, सदस्य, जिला परिषद[/caption] जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राज ने कहा कि दूषित पानी से किसी को नुकसान पहुंचता है तो इसकी जवाबदेही ओएनजीसी प्रबंधन की होगी. कहा कि प्रबंधन इसी तरह लापरवाह बना रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. [caption id="attachment_588749" align="alignnone" width="168"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/RAMCHANDRA-THAKUR.jpg"

alt="" width="168" height="232" /> रामचंद्र ठाकुर, सदस्य, राज्य सचिव मंडल, माकपा[/caption] माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि ओएनजीसी प्रबंधन ने नदी को प्रदूषित करने के साथ-साथ हजारी और खुदगड्डा गांव के रैयतों की जमीन को भी बर्बाद किया है. इस लापरवाही के कारण आज दो दिन से हजारी और खुदगड्डा गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. [caption id="attachment_588751" align="alignnone" width="233"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/KEDAR-SWARNKAR-233x300.jpg"

alt="" width="233" height="300" /> केदारनाथ स्वर्णकार, समाजसेवी[/caption] समाजसेवी केदारनाथ स्वर्णकार ने कहा कि ओएनजीसी प्रबंधन ने लगातार यहां के विस्थापितों और स्थानीय लोगों की हितों की अनदेखी की है. इसी का परिणाम है कि बेपरवाह होकर प्लांट का केमिकल युक्त कचरा पानी नदी और खेतों में बहाया. [caption id="attachment_588735" align="alignnone" width="218"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ONGC-TARAMANI.jpg"

alt="" width="218" height="284" /> तारामणि देवी, मुखिया, हज़ारी पंचायत[/caption] हज़ारी पंचायत के मुखिया तारामणि देवी ने अंचल अधिकारी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि प्रदूषित पानी के सेवन करने से वे काफी भयभीत हैं. प्रबंधन संपूर्ण पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की है. ओएनजीसी प्रबंधन ने हज़ारी खुदगड्डा जलापूर्ति योजना से पानी आपूर्ति बंद करा दी है. पानी टंकी और वाटर फ़िल्टर प्लांट की सफाई कराई जा रही है. प्रबंधन ने तत्काल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति शुरू करवाया है. लेकिन वो नाकाफ़ी ही साबित हो रहा है. ग्रामीण नदी और तालाब के भरोसे अपना दैनिक कार्य कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-missing-girl-recovered-from-home-in-love-affair-police-foiled-conspiracy-to-disturb-harmony/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : प्रेम-प्रसंग में घर से लापता युवती बरामद, पुलिस ने सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की नाकाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही