Search

 
 
 

बेरमो : 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवकों की हड़ताल शुरू

 
Bermo/ Nawadih : झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर बोकारो जिले के जनसेवकों ने भी 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. जिले में कुल 56 जनसेवक कार्यरत हैं. हड़ताल के बारे में संघ के जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई होगी. जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रखा जाएगा. वर्ष 2012 में जनसेवकों की नियुक्ति ग्रेड पे वेतमान के आधार पर हुई थी. सरकार ग्रेड पे बढ़ाने की जगह उसे घटाने की घोषणा की है. बाध्य होकर जनसेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया. इस संबंध में जनसेवक संघ 13 मार्च 2023 को वरीय अधिकारियों को पत्र भी भेजा था, लेकिन पत्र पर पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि जनसेवक प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकीय पद जैसे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक का कुशलतापूर्वक दायित्व निर्वहन कर रहे हैं. साथ ही प्रखंडों में अधिकांश पंचायतों के पंचायत सचिव का प्रभार भी जनसेवकों पर है. वहीं जनसेवकों के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज प्रभावित होगा. गोमिया बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि हड़ताल के कारण प्रखंड स्तरीय कार्य प्रभावित होंगे. गोमिया में आठ जनसेवक कार्यरत हैं. जिन विभागों में ये जनसेवक कार्यरत हैं उन विभागों में कामकाज पर असर पड़ेगा. कुछ आवश्यक कामकाज निपटारे को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630764&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : एनडीए में 33वां रैंक लाने वाले हर्ष को विधायक ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही