Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: CCL के करगली वाशरी में जागरुकता सप्ताह शुरू

Advertisement
Advertisement
Bermo: सीसीएल बीएडंके एरिया के करगली वाशरी में जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया. इस असवर पर गुरुवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई. मौके पर सीसीएल के गुणवत्ता पदाधिकारी बीएन पांडे ने कोयला उत्पादन में गुणवत्ता सुधार के लिए उन्हें कई टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में प्रतिस्पर्धा का समय है. बाजार में टिके रहने के लिए कोयले की गुणवत्ता को बनाए रखना आवश्यक है. कोयले की गुणवत्ता अच्छी होने से ही इसकी मांग बनी रहेगी और कंपनी की साख अच्छी रहेगी. इसलिए कोयले की गुणवता बनाए रखना जरूरी है. इसे भी पढ़ें-  राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-pm-modi-did-nothing-for-kovid-victims-industries-and-poor-tweeted-pm-does-not-care/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, पीएम मोदी ने कोविड पीड़ितों, उद्योगों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, ट्वीट किया, पीएम डज नॉट केयर…    
इंचार्ज अरुणजय कुमार सिंह ने कहा हमारी पहचान अच्छी क्वालिटी के कोयला सप्लाई का रहा है. इसलिए कंपनी भी उच्च स्तर के कोयला को प्रेषित कर रही है. लिहाजा हमारा कर्तव्य है कि हम सभी क्वालिटी को मेंटेन रखें. इसी बात की शपथ दिलाई गई है. मौके पर मनोज मंडल, सदन बोदरा, राजीव कुमार, लोकनाथ प्रसाद, विजय कुमार गोडसरा, मोहम्मद हुसैन, कुवंर मांझी, कोलेश्वर मांझी और गोपाल मांझी सहित पावर हाउस के उपभोक्ता पदाधिकारी एवं थर्ड पार्टी के कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पंजाब">https://lagatar.in/punjab-chief-minister-mann-met-pm-modi-demanded-a-special-package-of-one-lakh-crores-said-punjab-has-a-loan-of-3-lakh-crores/">पंजाब

के मुख्यमंत्री मान पीएम मोदी से मिले, एक लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज मांगा, कहा, पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही