Search

 
 
 

बेरमो : नावाडीह में फायरिंग करने का आरोपी कुतुबुद्दीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार

 

रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के लिए हवाई में चलाई थी गोली

Tenughat : बेरमो अनुमंडल के नावाडीह में पिछले दिनों रंगदारी के लिए हवाई फायरिंग करने के आरोपी कुतुबुद्दीन अंसारी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. फुलवाडाही बस्ती के पास उसे घेरकर पकड़ा गया. यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने 21 जुलाई शुक्रवार को प्रेसवार्ता दी. बताया कि 13 जुलाई की मध्य रात्रि में नावाडीह थाना क्षेत्र के चिरुड़ीह में नव निर्मित आईटीआई कॉलेज के पास रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना हुई थी. इस संबंध में पीड़त विभूति शर्मा ने थाना में मामला दर्ज कराया था. एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित कर मामले की जांच शुरू हुई.  टीम में बेरमो के अंचल निरीक्षक नूतन मोदी, नावाडीह थाना प्रभारी मनीष कुमार, पेक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार, नावाडीह के पुलिस अवर निरीक्षक सरवन कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. गुप्त सूचना के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त कुतुबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उसके पास से 0.32 एमएम की देसी पिस्टल व मैगजीन सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. आरोपी कुतुबुद्दीन अंसारी ने अपना अपराध स्वीकार किया है. साथ ही कई अन्य कांडों में भी अपनी संलिप्तता की जानकारी दी है.  उसकी निशानदेही पर भोलगढ़ा सरकारी विद्यालय जुनुडीह के पास से खोखा बरामद किया गया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thieves-cut-overhead-wire-in-ccl-govindpur-project-production-stalled-for-3-hours/">बोकारो

: चोरों ने सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में ओवरहेड तार काटा, 3 घंटे उत्पादन ठप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही