Search

 
 
 

बेरमो : राहुल गांधी ने दातु के देहाती होटल में ली चाय की चुस्की

 

होटल के स्टॉफ से मिले और उनका हालचाल पूछा

Anant Kumar Bermo : कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी भारत जोड़ो नया यात्रा के दौरान जब बोकारो से रामगढ़ की ओर कूच कर रहे थे, तो अचानक पेटरवार के निकट दातु स्थित एक देहाती होटल के पास रुक गए. वह साथ में चल रहे कांग्रेस नेताओं के साथ होटल में पहुंचे चाय की चुस्की ली. बिस्किट का भी आनंद लिया. होटल मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय नेता ने उसके होटल में रुककर चाय पी.इस बात का अंदाजा उसे पहले से नहीं था. यदि यह जानता कि राहुल गांधी उसके होटल में रुकने वाले हैं, तो उनके स्वागत में और कुछ करने की तैयारी कर लेता. होटल के मैनेजर अशोक बेदिया ने बताया कि बीस मिनट पहले न्याय यात्रा से जुड़े लोग होटल पहुंचे और कहा कि राहुल गांधी यहां चाय पीयेंगे. इसके बाद सुरक्षा में लगे लोग पहुंचे और जायजा लिया. कुछ देर में काफिला होटल पहुंचा. राहुल गांधी ने गाड़ी से उतरकर उनसे हाथ मिलाया और पूछा कि होटल कैसा चल रहा है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से मिलकर वह काफी खुश हैं. कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी आसानी से वे राहुल गांधी से मिल सकते हैं. राहुल ने होटल के अन्य स्टाफ से भी हाथ मिलाया और हालचाल पूछा. वह करीब आधा घंटा तक होटल में रुके. टीम के सदस्यों ने करीब दो हजार रुपये की चाय पी और बिस्किट खाया. उनलोगों ने पूरा पैसा चुकता किया. पेटरवार चौक पर बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे.यहां वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी झंडा-बैनर के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/warm-welcome-to-rahul-gandhi-in-bokaro-workers-showered-flowers/">बोकारो

में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही