Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: सच बोलने की कीमत चुका रहें हैं राहुल: जिलाध्यक्ष

Bermo: गोमिया प्रखंड कार्यालय में 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय की अध्यक्षता में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, प्रमोद सिंह, इसराफिल अंसारी, अजय कुमार सिंह, रामकिशुन रविदास व पंकज सिंह थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का इस देश के विकास में लंबा संघर्ष रहा है और कांग्रेस के शासनकाल में ही देश में बड़े बड़े कल कारखाने लगे, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार में कल कारखानों को बंद किया जा रहा है. हमारे नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चलाया और कांग्रेस के नीतियों को जन जन तक पहुंचाया. उनको सच बोलने के सजा दी गई है, जिसे जनता देख रही है. भाजपा घबराकर राहुल गांधी को एक षडयंत्र के तहत फंसाने का काम कर रही है.पूरे देश में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कार्यक्रम चला रही है. मौके पर अशोक कुमार मंडल, मुर्शिद अली, उर्मिला देवी, फिरोज खान, अकरम वारसी,अभय सिन्हा, कृष्णा सिंह,नरेंद्र निषाद,मंटू यादव,रेणु बाला, अनिता देवी,संतोष राम,बद्री प्रसाद,नरेश प्रसाद,मोवाज आलम आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619015&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : थ्री डी तकनीक से विषय की बारीकी को समझेंगे बच्चे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही