Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जनता मजदूर संघ बीएंडके के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने राहुल कुमार

Advertisement
Advertisement

मजदूरों के हक के लिए संघ का संघर्ष जारी रहेगा : रिजनल सचिव

Bermo : सीसीएल करगली स्थित महिला कल्याण मंडप में 28 जुलाई को जनता मजदूर संघ बीएंडके एरिया की बैठक हुई. बैठक में संघ के रिजनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह और क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह की उपस्थिति में राहुल कुमार को सर्वसम्मति से संघ का ढोरी एरिया चुना गया. ओमप्रकाश सिंह ने नये एरिया अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान कारो वन के बिजेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने संघ की सदस्यत ग्रहण की. रिजनल सचिव टीनू सिंह ने कहा कि जमसं हमेशा मजदूर हित में संघर्ष करता रहा है. भविष्य में भी मजदूरों के हक और कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा. ढ़ोरी क्षेत्र के सचिव विकास सिंह ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन मजदूरों के साथ भेदभाव की नीति अपना रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नये एरिया अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम और एरिया सचिव ओमप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में संघ सीसीएल में काफी तेजी से मज़बूत हो रहा है. बीएंडके क्षेत्र में संगठन काफी पहले से मान्यता प्राप्त यूनियन के रूप में कार्य कर रहा है. इस अवसर पर ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय, शंकर नायक, राजेश नायक, राजकिशोर प्रसाद सहित टुनटुन तिवारी, उज्जवल मुखर्जी, विनोद शर्मा, बिगन तुरी, राजेंद्र महतो, रामाकांत बर्मा, विनोद शर्मा, विशाल नोनिया, मनजीत महतो, बाल गोविंद ठाकुर, धनु महतो, आनंद कुमार, विश्वजीत मजूमदार, मकसूद हुसैन,आशीष कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakurs-new-dc-mrityunjay-kumar-baranwal-took-charge/">पाकुड़

के नए डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने पदभार संभाला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही