Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मजदूरों के हक़ के लिए संघर्ष करती रहेगी राकोमयू : कुमार जयमंगल

Bermo : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की केंद्रीय कार्यकारणी समिति की सभा गुरुवार 6 अप्रैल को फुसरो में पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह के तस्वीर पर माल्यापर्ण के साथ शुरू हुई. कार्यक्रम में सूबे के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि राकोमयू कोल इंडिया का नंबर वन यूनियन है. वे मजदूरों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहेगें. [caption id="attachment_600968" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAIMANGAL-PUBLIC-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बैठक में शामिल यूनियन के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी[/caption] बैठक में राकोमयू के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, कार्यकारिणी समिति सदस्य, रीजनल, एरिया व शाखा कमिटी के पदाधिकारी सहित टाटा रीजनल कमिटी के लोग‌ भी शामिल ‌हुए. बैठक में कोयला मजदूरों की ज्वलंत समस्या, एनसीडब्ल्यूए की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक मुद्दे, विनिवेश को बढ़ावा देने सहित फेडरेशन की पुरी अधिवेशन व इंटक के तालकटोरा स्टेडियम में लिए गये निर्णय के क्रियान्वयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. मौके पर महामंत्री एके झा, संतोष महतो, एसएस जामा, गिरजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्यामल कुमार सरकार, वीरेंद्र सिंह, महेश प्रसाद, किशोरी प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, छेदी नोनिया, हरेंद्र सिंह, गणेश मल्लाह, शिवनंदन चौहान, अजय कुमार सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, जयराम सिंह, मुरारी सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज ठाकुर, राजेश्वर सिंह, प्रताप सिंह, शिवनारायण गोप, साधु बाउरी, श्रीकांत मिश्रा, पुनीत महतो, राजेंद्र सिंह, राजू प्रसाद, निमाई चंद्र मंडल, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-tiger-walked-on-the-line-of-development-in-nawadih-uparghat-lost-his-son600902-2/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : नावाडीह में विकास की लकीर खींच कर चलें गए टाइगर, ऊपरघाट ने खो दिया अपना बेटा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही