Search

 
 
 

बेरमो : नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 
Bermo : बोकारो जिला के जागेश्वर विहार थाना अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी अताउल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने बताया कि पीड़ित छात्रा के अभिभावकों की लिखित शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 21/23 धारा-376/ 506 भादवि 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शादीशुदा है आरोपी अताउल अंसारी

जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को 13 वर्षीय छात्रा स्कूल गई थी. जब वह देर से घर पहुंची, तो अभिभावकों ने उससे पूछताछ की. छात्रा ने डर- डर कर बताया कि उसके साथ अताउल अंसारी, जो उसी गांव का रहने वाला है, ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को इस घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी दी है. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने आरोपी अताउल अंसारी उम्र 27 वर्ष पिता जैनुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-woman-jumped-from-sixth-floor-of-sadar-hospital-died-in-rims/">रांची

: सदर अस्पताल के छठे तल्ले से कूदी महिला, रिम्स में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही