Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में उठा पेयजल संकट का मुद्दा समेत दो खबरें एक साथ पढ़ें

 

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस   

Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष लुदु मांझी की अध्यक्षता में हुई. सदस्यों ने पंचायतों में व्याप्त पेयजल संकट का मुद्दा उठाया और जल्द समाधान की मांग की. अध्यक्ष लूदु मांझी ने कहा कि पंचायतों में सरकार की कई विकास योजनाएं चल रही हैं. उन्होंने योजनाओं को समय पर पूरा करने और काम की गुणवत्ता पर ध्यान दने की बात कही.  ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए. बैठक में कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित थे. बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा. सदस्यों ने कहा कि गोमिया, पलिहारी, गुरुडीह सहित कई क्षेत्रों में लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं. प्रभावित क्षेत्रों में कोनार नदी से पाइपलाइन के जरिये पानी की सप्लाई करने का सुझाव दिया. कहा कि पेयजल विभाग ने करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से कोनार नदी में इंटेकवेल व पंप हाउस निर्माण तथा नई पाइपलाइन बिछाने का टेंडर दो माह निकाला था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है. सदस्यों ने गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन जल्द चालू करने, ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में बिजली का मीटर लगाने की मांग की. प्रखंड के अधिकतर विद्यालयों में तीन वर्ष से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व संयोजिका का चुनाव नहीं कराया गया है, उन विद्यालयों में अविलंब चुनाव कराने की मांग की गई. बैठक में सीओ प्रदीप कुमार महतो, सीडीपीओ अलका रानी, पेयजल विभाग के जेई रोहित कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा, बीईओ घनश्याम साहू, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष मदन महतो, सदस्य रामकिशुन रविदास, पंकज पांडेय, पौलूस टुडू, ऐनुल होदा, राजन यादव, पवन कुमार आदि उपस्थित थे.

सड़क दुर्घटना में घायल को आजसू नेत्री ने पहुंचाया अस्पताल

[caption id="attachment_839957" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/ghyal-nawa.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अस्पताल में इलाजरत घायल[/caption] Nawadih : बेरमो-डुमरी मुख्य पथ पर नावाडीह थाना क्षेत्र के खरपीटो मोड़ के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में गोबरगाढ़ा निवासी विरेंद्र रजक (45 वर्ष) घायल हो गए. वहां जुटे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया. तभी आजसू नेत्री यशोदा देवी उधर से गुजर रही थीं. सड़क पर भीड़ देख उन्होंने अपनी गाड़ी रोकवाई और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह पहुंचाया. सीएचसी के डॉ. धनेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया. बताया गया कि वीरेंद्र रजक अपनी बाइक से सुरही मोड़ जा रहे थे. खरपीटो मोड़ के समीप पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया. वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए. उनके सिर में गंभीर चोट लगी है. सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, बॉबी पटेल आदि ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-village-bdo-held-review-meeting-regarding-cms-visit-2-news-including/">गिरिडीह

: सीएम के दौरे को लेकर गावां बीडीओ ने की समीक्षा बैठक समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही