Bermo : फुसरो स्थित महाराज श्री अग्रसेन भवन ट्रस्ट भवन की नई कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है. पुनर्गठन के बाद समिति के नए पदाधिकारियों ने 30 मई को शपथ ग्रहण किया. शपथ दिलाने के लिए समारोह आयोजित किया गया था. पुनर्गठित समिति और शपथ लेने वालों में ये शामिल हैं- समिति के संरक्षक ईश्वर लाल मित्तल, द्वारिका प्रसाद बंसल और दामोदर लाल अग्रवाल. समिति के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सचिव आनंद गोयल, कोषाध्यक्ष नेमीचंद गोयल, वरीय उपाध्यक्ष अशोक राठी, उपाध्यक्ष अमरेश जैन व श्यामलाल गोयल, उपसचिव सह अंकेक्षक प्रेमराज गोयल, सांस्कृतिक सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, संगठन सचिव दिलीप गोयल. इसके अलावा शपथ लेने वालों में कार्यकारिणी समिति के सदस्य चिरंजीव मित्तल, अजय गोयल, मनोज खेतान, महावीर अग्रवाल, मणिशंकर अग्रवाल, जगदीश मुनका, राजेन्द्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल भी शामिल हैं. शपथ ग्रहण समारोह में सभी कार्यकारिणी सदस्यों को माला, साफा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने अपने माता पिता की पुण्य स्मृति में भवन में बनाए नया रसोईघर का उद्घाटन सपत्नीक किया. मौके पर मदन मोहन अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, रामरीख बुबना, अग्रवाल कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश संगठन मंत्री रोहित मित्तल, बेरमो शाखा अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका, कृष्ण कुमार चांडक, दिलीप मित्तल, गोकुल मुनका, रामावतार कारिवाल, आलोक अग्रवाल समेत मारवाड़ी समाज के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652025&action=edit">यह
भी पढ़ें : नावाडीह : पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
बेरमो : महाराज अग्रसेन स्मृति भवन ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन, पदाधिकारियों ने किया शपथ ग्रहण
Leave a Comment