Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : तेनुघाट नियोजनालय में भर्ती शिविर का आयोजन, 23 का हुआ चयन

100 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, टाटा मोटर्स जमशेदपुर के लिए हुआ चयन
Bermo : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से तेनुघाट नियोजनालय कार्यालय परिसर में शुक्रवार 16 जून को एक दिवसीय भर्ती शिविर का आयोजन किया गया. भर्ती कैंप में 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया. शिविर में क्वेस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने टाटा मोटर्स जमशेदपुर में बहाली के लिए शिरकत की. इस दौरान कुल 23 अभ्यर्थियों का चयन हुआ. नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि भर्ती शिविर में क्वेस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 23 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया और अंतिम चरण के साक्षात्कार के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आगामी दिनों में भी किया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि नियोजनालय कार्यालय तेनुघाट में लाइब्रेरी की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध है. भर्ती शिविर को सफल बनाने में सहायक सोरेन, कंप्यूटर ऑपरेटर रचना कुमारी, दीपक यादव, गौरव दुबई गुरु सहित अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-former-mla-yogendra-prasad-met-cm-submitted-memorandum/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सीएम से मिले पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही