Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : 08 जून को बोकारो नियोजनालय में लगेगा भर्ती शिविर

Bermo: बेरोजगार युवक-युवतियों को नियोजन देने के उद्देश्य से 08 जून को से नियोजनालय कार्यालय बोकारो में एक दिवसीय भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि एक दिवसीय भर्ती शिविर में इनोदया प्रीसेप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु की ओर से बहाली ली जाएगी. इसमें बेरोजगार युवा ऑपरेटर, हेल्पर सीएनसी, प्रेस लेंथ ऑपरेटर, वीएमसी आदि पोस्ट की बहाली के लिए आवेदन दे सकते हैं. नियोजन के लिए शैक्षणिक योग्यता आवेदक को आठवीं पास से डिप्लोमा, आईटीआई व ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है. आवेदक की उम्र सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इच्छुक आवेदक झारखंड के किसी भी नियोजनालय से निबंधित होना अनिवार्य है. आवेदक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो व अपना बायोडाटा के साथ भाग लेंगे. अधिक जानकारी के लिए नियोजनालय बोकारो थर्मल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. आवेदक को बेंगलुरु, कर्नाटक व कोलर में प्रतिनियुक्त किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660260&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : बाइक की डिक्की से चोरों ने उड़ाए 55 हजार रूपए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही