Search

 
 
 

बेरमो : माघी पूर्णिमा पर धर्म सम्मेलन, तैयारी बैठक में अनेक निर्णय

 
Bermo : जरीडीह प्रखंड के भस्की पहाड़ पर इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा के अवसर पर धर्म सम्मेलन का आयोजन होगा. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रविवार को मारांग बुरु सरना धरम गाढ़ सुसार समिति की बैठक बेनीराम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए बेनीराम मुर्मू ने कहा कि धर्म सम्मेलन में कई राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पूजा करने के लिए आते हैं. इसलिए कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आगंतुकों को कहीं भी किसी प्रकार की कठिनाई न हो. अलग-अलग जिम्मेदारी :  बैठक में धर्म सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में पिछले वर्ष के कार्यक्रम का लेखा-जोखा पेश किया गया तथा मारांग बुरु सरना धरम गाढ़ के प्रचार-प्रसार के लिए वेबसाइट बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में रामकुमार मरांडी, लालधन टुडू, रामलाल सोरेन, राहुल कुमार, सुफल मुर्मू, विशेश्वर किस्कू, मंटू मरांडी, अजय किस्कू, महादेव मरांडी, निर्मल टुडू, कार्तिक मुर्मू, मंगल हंसदा, गोविंद मरांडी, परशुराम हेंब्रम, राधानाथ टुडू, सोनाराम टुडू, शिवलाल मुर्मू, नागेश्वर मुर्मू, नेपाल मुर्मू, सीताराम टुडू, रतन टुडू, बालीदास मरांडी, सुफल हांसदा, सुखराम मरांडी, दुर्गाचरण मरांडी, बलदेव मरांडी, विनोद बिहारी मुर्मू, चंद्रशेखर मुर्मू, प्रीतम टुडू, अर्जुन टुडू आदि मौजूद थे. यह भी पढें : दुनिया">https://lagatar.in/if-you-want-to-save-the-world-then-connect-with-nature-mahto/">दुनिया

को बचाना है, तो प्रकृति से जुड़ें -महतो [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही