Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बलिदान दिवस पर बापू को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि

Bermo : गोमिया के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया. गोमिया प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो सहित प्रखंड व अंचल कर्मियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. ललपनिया में टीटीपीएस के जीएम अनिल कुमार शर्मा ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. गोमिया थाना में थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दिया. स्वांग डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा ने बापू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. गोमिया कॉलेज में प्राचार्य दामोदर पांडेय सहित अन्य लोगो ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. गोमिया कांग्रेस कार्यालय में गोमिया विधानसभा प्रभारी विनोद सिंह ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विनोद सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चली और देश की आज़ादी में नेतृत्व किया. आज अंग्रेजों की फुट डालो और राज करो की नीति अपनाकर देश के अंदर धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है. भाजपा के इसी धर्म की राजनीति के खिलाफ़ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने किया. मौके पर पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, जिला महासचिव रामकिशुन रविदास, एनुल होदा, एकराम वारसी, राहत इमाम, अभय सिन्हा, कृष्णा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/petwar-woman-dies-after-consuming-herbal-medicine-husbands-condition-critical/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : जड़ी-बूटी से तैयार दवा खाने पर महिला की मौत, पति की हालत गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही