Search

 
 
 

बेरमो : दीपोत्सव में 501 दीया जलाकर शहीदों को किया गया याद

 
Bermo : दीपोत्सव में पूरा शहर पटाखों के धमाकों के साथ और पूजा के मंत्रों के स्वर से गूंज उठा. दीपमालाओं से पूरा शहर जगमग हो गया. इसी बीच युवा व्यवसायी संघ के द्वारा फुसरो बाजार में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष आर. उनेश के नेतृत्व मे 501 दिए जलाये गये. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश की रक्षा के लिए शरहद पर शहीद जवानों की वजह से हम स्वतंत्र है और सुरक्षित हैं, इसलिए जब भी हम अपना कोई पर्व त्योहार मनाये अपने शहीदों को भी याद करना चाहिए. हमारा अस्तित्व आज उन्हीं शहीदों के बलिदान के कारण हैं, अन्यथा आज भी हम गुलाम होते. इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, संघ के कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, श्रमिक नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, जवाहर लाल यादव, केदार सिंह, कृष्ण कुमार, अनिल गुप्ता, मोहम्मद रियाज अंसारी, इलियास हुसैन, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, सुशांत राईका, दीपक तिवारी, प्रभात सिन्हा, रोहित मित्तल, गुलशन मिश्रा ने शहीदों के नाम दीया जलाया और उन्हें याद किया. इसे भी पढ़ें–बिहारः">https://lagatar.in/bihar-4-arrested-with-29-lakh-50-thousand-fake-notes-in-lakhisarai/">बिहारः

लखीसराय में 29.50 लाख जाली नोट के साथ 4 गिरफ्तार [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही