Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली संकट से परेशान हैं बेरमो वासी, स्थिति नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन

Advertisement
Advertisement
Bermo : पिछले एक सप्ताह से बेरमो में बिजली संकट से लोग परेशान हैं. बेरमो अनुमंडल में तीन बिजली के प्रतिष्ठान हैं, जिसमें दो डीवीसी के और एक झारखंड सरकार का है. डीवीसी का बोकारो थर्मल में और दूसरा चंद्रपुरा में स्थित है, जबकि झारखंड सरकार का तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन ललपनिया में स्थापित है. तीनों ही बिजली घरों से 1420 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन इतना बिजली उत्पादन होने के बाद भी बेरमो में लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-appeals-to-common-people-do-not-deposit-traffic-challan-amount-on-fake-link/">रांची

पुलिस की आम लोगों से अपील, फर्जी लिंक पर ट्रैफिक चालान की राशि ना करें जमा
डीवीसी के बीटीपीएस से 500 और सीटीपीएस से 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन होती है, जबकि टीटीपीएस से 420 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है. बिजली विभाग पिछले एक सप्ताह से 24 घंटे में 8 घंटे भी बिजली मुहैया नहीं करा पा रहा है. बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अभी दो-तीन दिन से बिजली में कुछ सुधार हुआ है. इसके बावजूद भी 24 घंटे में 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-baisakhi-celebration-special-diwan-punished-in-gurudwaras/">धनबाद

: बैसाखी की धूम, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि वे नियमित रूप से भी बिजली बिल का भुगतान करते हैं. इसके बाद भी जब उन्हें समुचित बिजली नहीं मिलती है, तो वह क्यों बिजली बिल का भुगतान करेंगे. वहीं छोटे दुकानदार और छोटे व्यवसायी कमर्शियल बिजली बिल देते हैं. मौजूदा समय में उन्हें बिजली नहीं मिलने से इनवर्टर से काम करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि लगातार बिजली के अभाव में इनवर्टर भी काम नहीं कर पा रहा है. लिहाजा बिजली की समस्या से आम जनता से लेकर व्यवसायी वर्ग खासे परेशान हैं. उनकी मांग है कि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार किया जाए अन्यथा वे सड़क पर उतरेंगे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही