Search

 
 
 

बेरमो : गंगा दशहरा पर दामोदर नदी को बचाने का लिया संकल्प

 
Bermo : गंगा दशहरा के अवसर पर 30 मई को फुसरो में हिन्दुस्तान पुल के समीप दामोदर नदी के तट पर दामोदर महोत्सव आयोजित कर इस नदीं को बचाने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया. महोत्सव मेंं पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. पंडित ब्रह्मदेव पांडेय ने मंत्रोच्चारण कर दामोदर की पूजा की. महोत्सव को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व विधायक ने कहा कि दामोदर झारखंड की पवित्र नदी है. इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी हम सभी की है. इस नदी का उद्गम स्थल चुल्हापानी है. इसे साफ रखने के लिए चुल्हापानी से लेकर पंचेत तक जागरूकता अभियान वर्ष 2004 से चलाया जा रहा है. पूर्व में सीसीएल और डीवीसी के प्रदूषित पानी का बहाव इस नदी में किया जाता था. फिलहाल इस पर रोक है. बेरमो के लोगों को स्वच्छ पानी चाहिए तो दामोदर को बचाने के लिए जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोगों को आगे आना होगा. महोत्सव में  मौके पर पंकज पांडेय, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, दयानंद बर्णवाल, कुंज बिहारी पांडेय, गजेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह, भाई प्रमोद सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653086&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया के नए इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने दिया योगदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही