Search

बेरमो : सरकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति की सेवानिवृत्त स्वाभाविक : सीओ

Bermo: गोमिया अंचल में कार्यरत अनुसेवक श्याम किशोर पासवान की 31 मई को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई. सीओ संदीप अनुराग टोपनो व बीडीओ कपिल कुमार के नेतृत्व में अंचल और प्रखंड के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से उन्हें उपहार देकर विदाई दी. सीओ ने कहा कि जो भी व्यक्ति सरकारी पद पर कार्य करते हैं, उन्हें एक समय सेवानिवृत्त होना पड़ता है. लेकिन उनके कार्यकाल में किए गए कार्य हमेशा याद किये जाते हैं. श्याम किशोर पासवान अपने सेवाकाल में  अंचल में आने वाले ग्रामीणों के साथ अच्छे व्यवहार के साथ अपनी सेवा दी. सेवानिवृत्ति के बाद इसी प्रकार सेवा भाव से काम करते रहेंगे. मौके पर प्रभारी सीआई लालमोहन दास, कैलाश यादव, जानकी कुशवाहा, अमीन दिनेश्वर मांझी, प्रेम कुमार सिन्हा, विनय गुरु, अजय कुमार, शिवरतन, सोनू यादव, प्रभा कुमारी, नगीना खातून, बादशाह खान, बचु कुमार,धीरेन प्रजापति आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653697&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : नुक्कड़ शव यात्रा निकाल लोगों को नशा के खिलाफ किया जागरूक   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//